एम.आर.आई करवाने कुरुक्षेत्र से पंचकूला अस्पताल आया 2 सिर वाला बच्चा, उमड़ी भीड़

punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2020 - 09:13 PM (IST)

पंचकूला (आशीष): सैक्टर-6 के सिविल अस्पताल में उस वक्त लोगों की भीड़ जमा हो गई, जब अस्पताल में 2 सिर वाले बच्चे को एम.आई.आई. करवाने लाया गया। बच्चा करीब 5 महीने का है और उसे कुरुक्षेत्र से लाया गया था। बच्चे के परिजनों ने बताया कि कुरुक्षेत्र में डॉक्टर ने एम.आर.आई. करवाने के लिए कहा था, जिसके बाद वे पंचकूला आए। बच्चे की रिपोर्ट नॉर्मल है। परिजन जब उसे वापस घर ले जाने लगा तो अस्पताल में शोर मच गया था कि दो सिर वाला बच्चा अस्पताल में आया है। इसके बाद अस्पताल में इस बच्चे को देखने के लिए भी भीड़ जमा होने लगी। 

 


बिल्कुल स्वस्थ है बच्चा
बच्चे के पिता के अनुसार उनके बेटे का जन्म कुरुक्षेत्र में हुआ था। जन्म से ही बच्चे के दो सिर हैं और इसी वजह से उसकी नियमित जांच चल रही है। अभी तक बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है और वह नॉर्मल है। फिर भी डॉक्टर ने एक बार एमआरआई करवाने के लिए कहा था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News