ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी

punjabkesari.in Monday, Oct 18, 2021 - 05:41 PM (IST)

चंडीगढ़  (अर्चना सेठी) हरियाणा में ऐलनाबाद के उपचुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जैसे जैसे उपचुनाव का दिन नजदीक आ रहा है सभी राजनैतिक दल चुनाव जीतने के लिए नए नए हत्थकंडे अपना रहे हैं। राजनीतिक दल जनता के साथ संपर्क बढ़ाने में जुट चुके हैं। पार्टी वर्कर्स वोटरों को लुभाने के लिए नाते रिश्तेदारियां भी ढूंढना शुरु कर दी हैं। ऐलानाबाद विधानसभा सीट पर सालों से चौटाला परिवार का राज रहा है। इनैलो जहां ऐलानाबाद को अपने लिए सुरक्षित मानकर प्रचार कर रही है वही भाजपा ने चुनावों में पूरी ताकत झोंकने के मकसद से भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

 

प्रचारकों की सूची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ , मु यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रभारी विनोद तावड़, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ,पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा , केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ,राव इंद्रजीत , प्रदेश के शिक्षा मंत्री कवर पाल गुर्जर, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, सांसद रतनलाल कटारिया, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ,परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ,महिला व बाल विकास मंत्री कमलेश, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल, सांसद नायब सैनी, कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल , सांसद सुनीता दुग्गल, युवा मंत्री संदीप सिंह, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर कृष्ण पवार शामिल हैं। उधर, कांग्रेस और इनैलो पार्टी के दिगगज नेता भी ऐलानाबाद उपचुनाव जीतने के लिए जमकर लोगों से मुलाकात रहे हैं। ऐलानाबाद के बड़े बड़े गांवों में चुनाव प्रचार पर ’यादा तव"ाो दी जा रही है ताकि ’यादा से ’यादा वोटर्स को लुभा कर अपनी अपनी पार्टी के नाम के वोट डलवाए जा सकें।

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद रतन लाल कटारिया का कहना है कि अभय चौटाला जब कृषि कानूनों के विरोध में ऐलनाबाद की सीट छोड़ चुके हैं तो फिर अब उसी हलके से चुनाव लडऩे का क्या औचित्य है? कृषि कानून का तो आज भी विरोध हो रहा है। भाजपा इस उपचुनाव को जरूर जीतेगी। मनोहर सरकार ने उन हलकों में भी विकास के लिए पांच करोड़ रुपये दिए हैं जहां कांग्रेस या इनैलो के नेता काबिज हैं। सिर्फ भाजपा के हलकों का विकास ही पार्टी का उद्देश्य नहीं है बल्कि सारे विधानसभा हलकों को ऊंचा उठाना भाजपा का मकसद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Archna Sethi

Recommended News

Related News