डेढ़ लाख प्रवासी कामगार हरियाणा वापस आना चाहते हैं: विज

punjabkesari.in Saturday, May 09, 2020 - 07:55 PM (IST)

चंडीगढ़, नौ मई (भाषा) हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शनिवार को कहा कि डेढ़ लाख प्रवासी कामगारों ने काम करने के लिये राज्य में वापस लौटने की इच्छा जतायी है। इसके लिये उन्होंने सरकारी पोर्टल पर बाकायदा आवेदन भी किया है।

विज ने कहा कि इनमें से अधिकतर कामगार बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

उन्होंने कहा कि उसी पोर्टल पर लगभग आठ लाख प्रवासी कामगारों ने हरियाणा छोड़ने के लिये पंजीकरण कराया है।

विज ने कहा, ''लगभग डेढ़ लाख प्रवासी कामगार हरियाणा लौटना चाहते हैं जबकि आठ लाख प्रवासी कामगारों ने राज्य से जाने के लिये आवेदन किया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘वापस आने की इच्छा रखने वाले डेढ़ लाख में अधिकतर बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के निवासी हैं। यहां कारोबारी गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं और उन्हें उम्मीद है कि यहां वे काम पा सकते हैं।''


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News

Related News