निकाय मंत्री के अम्बाला निवास पर आज प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

Saturday, Nov 07, 2020 - 09:46 PM (IST)

चंडीगढ़, (पांडेय): सरकार से नाराज नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा 8 नवम्बर को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज के अम्बाला स्थित निवास पर राज्य स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन करेगा। इस प्रदर्शन को सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान सुभाष लाम्बा, महासचिव सतीश सेठी मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित करेंगे।

 

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, वरिष्ठ उपप्रधान रमेश तुषामड़, महासचिव मांगे राम तिगरा, उपमहासचिव शिवचरण व सुनील ङ्क्षचडालिया, अग्निशमन विभाग के प्रधान राजेंद्र सिन्द ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार मानी गई मांगों को पूरा करे।

 

उन्होंने कहा कि संघ प्रदर्शन के मंच से ही राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों, संघों, फैडरेशनों व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 26 नवम्बर को होने वाली राष्ट्रीय हड़ताल में शामिल होने एवं आगामी आंदोलन की घोषणा करेगा।

Vikash thakur

Advertising