‘रेवाड़ी नगर परिषद का चुनाव भी सिंबल पर लड़ेगी कांग्रेस: शैलजा’

Saturday, Dec 05, 2020 - 08:19 PM (IST)

चंडीगढ़, (पांडेय): हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी रेवाड़ी नगर परिषद के चेयरमैन का चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकत्र्ताओं के साथ व्यापक चर्चा के बाद यह निर्णय लिया है। यह बातें हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने जारी बयान में कहीं। 
शैलजा ने कहा हरियाणा में नगर निगम और नगर परिषद के चुनाव होने वाले हैं।

 

उनके द्वारा रेवाड़ी नगर परिषद के चेयरमैन के चुनाव को लेकर हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुर्जेवाला, पूर्व मंत्री कै. अजय यादव, पूर्व नेता हरियाणा कांग्रेस विधायक दल एवं विधायक किरण चौधरी व अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकत्र्ताओं के साथ व्यापक चर्चा की गई है। चर्चा के बाद फैसला लिया है कि रेवाड़ी परिषद का चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ा जाएगा। शैलजा ने कहा इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने अम्बाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर लडऩे का फैसला लिया है। इन तीनों निगमों के चुनावों में कांग्रेस पार्टी मेयर और पार्षद पद के उम्मीदवार पार्टी सिंबल पर उतारेगी। शैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। 


प्रदेश की जनता जनविरोधी भाजपा-जजपा सरकार से पूरी तरह से हताश, निराश और दुखी है। जनता आज कांग्रेस पार्टी की तरफ उम्मीद की नजर से देख रही है। इन चुनावों में भी जनता कांग्रेस पार्टी का साथ देगी और इस जनविरोधी सरकार को आइना दिखाएगी।

Vikash thakur

Advertising