दीनबंधु छोटूराम थर्मल पॉवर स्टेशन की 300 मेगावॉट यूनिट-1 ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन’

punjabkesari.in Monday, Apr 19, 2021 - 08:25 PM (IST)

चंडीगढ़, (बंसल): हरियाणा पॉवर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एच.पी.जी.सी.एल.) ने निरंतर बाधा रहित संचालन के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एच.पी.जी.सी.एल. के यमुनानगर स्थित ‘दीनबंधु छोटूराम थर्मल पॉवर स्टेशन’ की 300 मेगावॉट यूनिट-1 ने 19 अप्रैल, 2021 को निरंतर संचालन के 145 दिन सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। यह यूनिट चालू वर्ष के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है और इसने मार्च 2021 में 86.32 प्रतिशत का मासिक ‘प्लांट लोड-फैक्टर’ (पी.एल.एफ.) हासिल किया है, जो देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पॉवर प्लांटों में से एक है।

 


बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव व एच.पी.जी.सी.एल. के अध्यक्ष पी.के. दास ने बताया कि वुहान से कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद भारत और चीन के बीच राजनीतिक परिदृश्य बदला है। इसी को देखते हुए एच.पी.जी.सी.एल. के इंजीनियरों की क्षमता का निर्माण करने का एक अहम निर्णय लिया गया था, ताकि यूनिट का निर्बाध संचालन किया जा सके। इससे एच.पी.जी.सी.एल. की यूनिटों को बिना तकनीकी खराबी के चलाने में मदद मिली है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 2020 में लॉकडाऊन अवधि का उपयोग करते हुए यूनिट के मैंटेनेंस को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। 


‘बिना बाधा के निरंतर चलने वाली अवधि का रिकॉर्ड बना’
दास ने जानकारी दी कि एच.पी.जी.सी.एल. की किसी भी यूनिट द्वारा अपनी स्थापना के बाद यह सबसे लंबे समय तक बिना बाधा के निरंतर चलने वाली अवधि (दिन) का रिकॉर्ड बना है। उन्होंने बताया कि ‘न्यूनतम तकनीकी संभावित लोड’ 55 प्रतिशत यानि 165 मेगावाट पर यूनिट चलाने के बावजूद इस ‘दीनबंधु छोटूराम थर्मल पॉवर स्टेशन’ यूनिट ने 8.50 प्रतिशत के एच.ई.आर.सी. लक्ष्य के विरुद्ध इस अवधि के दौरान 8.01 प्रतिशत की ‘न्यूनतम सहायक बिजली खपत’ के साथ यह रिकॉर्ड हासिल किया है। उन्होंने बताया कि यूनिट-ऑक्जिलरीज को चलाकर इस रिकॉर्ड को हासिल करना संभव बनाया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि उक्त अवधि के दौरान तेल की खपत भी शून्य रही। यही नहीं वित्त वर्ष 2020-21 के लिए स्टेशन की ऑक्जिलरीज-कंजप्शन 8.32 प्रतिशत है जो वर्ष 2008 में ‘दीनबंधु छोटूराम थर्मल पॉवर स्टेशन’ की स्थापना के बाद से आज तक सबसे कम है। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए स्टेशन का पी.एल.एफ. भी 100 प्रतिशत है जो कि यूनिट के चालू होने के बाद से अब तक का रिकॉर्ड प्रदर्शन है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Vikash thakur

Recommended News

Related News