सर्व कर्मचारी संघ ने दीपावली से पहले मांगा अक्टूबर महीने का वेतन

punjabkesari.in Tuesday, Oct 26, 2021 - 11:15 AM (IST)

चंडीगढ़, (पांडेय): सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अक्टूबर मास का वेतन व पेंशन का भुगतान दीवाली से पहले 29 तारीख को करने की मांग की थी। परंतु अभी तक वेतन दिवस के आदेश जारी न होने से कर्मचारी व पेंशनर्ज निराश है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान सुभाष लाम्बा व महासचिव सतीश सेठी ने कहा कि 4 नवम्बर,2021 को दीवाली का पर्व है। इससे पहले 30 व 31 अक्टूबर को शनिवार व रविवार तथा 1 नवम्बर को हरियाणा दिवस के राजपत्रित अवकाश है। दीवाली से पहले केवल 2 व 3 नवम्बर को कार्य दिवस है।

 

उसके बाद फिर 5 नवम्बर का वैकल्पिक अवकाश तथा 6-7 नवम्बर का  शनिवार व रविवार के राजपत्रित अवकाश है। इसलिए 29 अक्टूबर , 2021 को मास अक्टूबर का वेतन दिवस घोषित कर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, कच्चे कर्मियों  व पेंशनर्ज को वेतन तथा पेंशन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि 22 अक्टूबर को पत्र लिखा था परंतु अभी तक कोई कार्यवाही न होने पर कर्मचारी निराशा व परेशान है कि त्योहार पर बच्चों के लिए खरीददारी कैसे करेंगे। एसकेएस ने वेतन के साथ ही पत्र में यह भी मांग की थी कि केंद्र सरकार की तर्ज पर एक मास के वेतन के बराबर बोनस भी सभी पक्के व कच्चे कर्मचारियो को देने की घोषणा दीवाली से पहले कर भुगतान किया जाए।

 

इससे जहां वेतन भोगियों को महंगाई से राहत मिलेगी, वहीं खरीददारी बढ़ने से बाजार की अर्थव्यवस्था में भी सुधार होगा। पत्र की प्रति मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान साचिव व मुख्य साचिव हरियाणा सरकार के साथ ही मुख्यमंत्री के  प्रधान साचिव, अतिरिक्त प्रधान साचिव सहित वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य साचिव को भी भेजी गई थी। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Avinash Pandey

Recommended News

Related News