मोस्ट वांटेड बदमाश गौरव अवैध हथियार सहित गिरफ्तार, हत्या के कई केस हैं दर्ज (VIDEO)

Friday, May 04, 2018 - 12:33 PM (IST)

बहादुरगढ़(प्रवीन धनखड़): पुलिस ने आसौदा गांव से अशोक प्रधान गैंग के मोस्ट वांटेड बदमाश गौरव उर्फ मोंटी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गौरव पर दिल्ली और हरियाणा में हत्या और हत्या के प्रयास के 5 मामले भी दर्ज है। बदमाश गौरव निलोठि के अशोक प्रधान गैंग का मेम्बर और अशोक प्रधान का राइट हैंड भी बताया जा रहा है। अशोक प्रधान ही नीटू दाबोदिया गैंग को चला रहा है। 

जानकारी के अनुसार मोस्ट वांटेड बदमाश दिल्ली के पूठ खुर्द का रहने वाला है। उस पर कई केस दर्ज हैं। उसने मार्च, 2017 में आसौदा गांव के राजीव उर्फ काला की झज्जर कोर्ट काम्प्लेक्स में हत्या की थी। अपैल, 2016 में बराही गांव के कृष्ण की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

एसपी पंकज नैन ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा पुलिस ने गौरव को हथियार के साथ आसौदा गांव से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस गौरव के साथियों की तलाश भी कर रही है और जल्द ही और कई बदमाश गिरफ्तार किए जाएंगे। एसपी पंकज नैन ने जिले की कमान संभालते ही बदमाशों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन क्लीन चलाया हुआ है। उन्होंने बताया कि गौरव उर्फ मोंटी की गिरफ्तारी से अशोक प्रधान गैंग के कई बदमाशों तक पुलिस की पहुंच हो गई है।

Nisha Bhardwaj

Advertising