मोरनी गैंगरेप केस : खुद को पुलिसकर्मी बता महिला को 50 का नोट देने वाला दो साथियों सहित गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2020 - 11:51 AM (IST)

पंचकूला (चंदन) : साल 2018 में 40 लोगों द्वारा एक महिला से गैंगरेप किए जाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी व उसके दो साथियों को भी 21 महीने बाद गिरफ्तार किया है। एम.डी.सी. थाने के एस.एच.ओ. नवीन सहारण इस मामले में बनाई एस.आई.टी. में बतौर सदस्य होने के नाते आरोपियों अभिषेक व विष्णु को गिरफ्तार करने जब गांव पहुंचे तो विष्णु ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे काबू कर लिया।  

PunjabKesari

आरोपी के घर से अन्य दो लोगों ने विष्णु को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने मारपीट करने वाले शिव कुमार और कपिल को भी काबू कर लिया है। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने इंस्पैक्टर नवीन सहारण की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।  

नोट पर लिखा था अपना मोबाइल नंबर :
आरोपी विष्णु ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिला को 50 रूपए का नोट दिया था और उस पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर दिया था। विष्णु निवासी नारायणगढ़ पुलिसकर्मी नहीं है। दरअसल गैस्ट हाउस संचालक सनी ने ही महिला की मुलाकात खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले आरोपी से करवाई थी। इसके बाद आरोपी ने लिपस्टिक से पचास के नोट पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर दिया था। नोट महिला के पति को कपड़े धोते हुए मिला था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News