मोरनी आने वाले सैलानियों को अब घूमने का आएगा डबल मजा

punjabkesari.in Friday, Jun 23, 2017 - 12:53 PM (IST)

मोरनी, ( अनिल):  मोरनी धूमने आने वाले सैलानियों का अब मोरनी पर्यटन के साथ आनंद ओर दोगना हो जाएगा। हरियाणा सरकार ने वन विभाग के माध्यम से मोरनी के प्राचीन किले में करोड़ों रुपए की लागत से लगभग एक वर्ष से चल रहे म्युजियम का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। इस म्युजियम का उद्घाटन आने वाले एक माह के दौरान करने की संभावना जताई जा रही है।  

 

इस म्युजियम के उद्घाटन से जहां अब दूर-दराज से आने वाले सैलानी म्युजियम का लुत्फ उठा सकेंगे, वहीं पुरातत्व विषयों पर शोध कर रहे शोधार्थियों के लिए यह प्राचीन किला और म्युजियम उनके शोध के विषयों में नई-नई जानकारियां देने या प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होने वाला है। इस प्राचीन किले में लगभग एक वर्ष तक चले म्युजियम के निर्माण कार्य में महाराष्ट्र, कर्नाटक, छतीसगढ़, झारखंड के प्रसिद्ध हस्तशिल्प और फाइबर विशेषज्ञों द्वारा कई प्रकार की जंगली जानवरों की आकृतियों को मूर्त रूप देकर इस प्रकार उकेरा गया है कि वे देखने में असली प्रतीत होती हैं। 

 

जानकारी देते हुए वन विभाग के वन मंडल अधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि मोरनी के प्राचीन किले में चल रहा म्युजियम का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि मोरनी में बनने वाला विश्वस्तरीय हर्बल पार्क और पुराने किले में बने म्युजियम का उद्घाटन शीघ्र ही कर दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News