शादी का झांसा देकर 1 साल तक करता रहा छात्रा से दुष्कर्म

Sunday, Nov 05, 2017 - 11:48 PM (IST)

सिरसा(कौशिक): शादी का झांसा देकर छात्रा से 1 साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। छात्रा 2 माह की गर्भवती है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

गांव रघुआना निवासी छात्रा ने बताया कि गांव बणी निवासी संदीप नामक युवक से 2016 में कोचिंग सैंटर पर उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए। आरोप है कि संदीप शादी का झांसा देकर उससे पिछले 1 साल से दुष्कर्म कर रहा है। छात्रा अब 2 माह की गर्भवती है। शादी करने का जब छात्रा ने दबाव बनाया तो संदीप ने मना कर दिया। ए.एस.आई. राजकौर ने बताया कि संदीप के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर उसकी तलाश आरंभ कर दी है।

Advertising