करोड़ों में है बाबा राम रहीम के भक्त, एक आवाज पर नाले में उतर गए थे लोग

Friday, Jan 15, 2016 - 11:40 PM (IST)

हिसार: बाबा राम रहीम के पूरी दुनिया में करीब 5 करोड़ से ज्यादा अनुयायी बताए जाते हैं। इतना ही नही, बाबा के अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक आश्रम फैले हुए हैं। कुछ महीने पहले राम रहीम बाबा ने पानीपत में सफाई का महाअभियान चलाया था। जिसमें 4 लाख से ज्यादा अनुयायियों ने हाथ बंटाया और सात घंटे में बदहाल शहर की सड़कों, नालों तक को साफ कर दिया था।

 
वैसे तो बाबा राम रहीम के करोड़ो भक्त हैं, लेकिन उनके दरबार में नेता, बॉलीवुड स्टार और क्रिकेट खिलाडिय़ों से लेकर देश की तमाम हस्तियां उनके दरबार में आती हैं। बाबा राम रहीम का राजनीतिक रसूख भी कुछ ऐसा है कि सभी दलों के नेता डेरा सच्चा सौदा की दहलीज तक खिंचे चले आते हैं।
 
Advertising