मेड इन इंडिया वैक्सीन ने रचा इतिहास : कटारिया

Friday, Oct 22, 2021 - 03:27 PM (IST)

चंडीगढ़, (अर्चना सेठी) पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री व अम्बाला लोकसभा, सांसद रतन लाल कटारिया ने 100 करोड वैक्सीन का लक्ष्य पूरा करने पर आदरणीय प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, डॉक्टर्स, स्वास्थ्य कर्मियों और  पुलिसकर्मीयों का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश में 9 महीने के भीतर 100 करोड वैक्सीनेशन लगवाकर, न केवल अपने राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं सेवा की नई गाथा लिख दी है बल्कि वह 100 लाख करोड़ रु. की लागत से भारत के आर्थिक जगत में मूलभूत ढांचा खड़ा करने के लिए अपने खून व पसीने से मेहनत कर रहे हैं l उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएलआई (प्रोडक्ट लिंक्ड इंसेंटिव) की योजना लागू करके एक नई शुरुआत की है l 

 

कटारिया ने कहा कि मोदी जी द्वारा विश्व के सबसे बड़े सफलतम टीकाकरण अभियान चलाए जाने के पश्चात, वो दिन दूर नहीं होगा जब भारत 5 ट्रिलियन की आर्थिक स्थिति का गवाह बनेगा l उन्होंने ने कहा कि  नरेंद्र मोदी जी ने गरीबी को बहुत करीब से देखा है और इसी ने उन्हें जन-धन, उजाला, उज्जवला, किसान सम्मान निधि, सौभाग्य, पीएम आवास, स्वच्छ भारत अभियान, वोकल फॉर लोकल, गरीब कल्याण, और कई अन्य योजनाओं को लागू करने के लिए प्रेरित किया है l 

 

कटारिया ने कहा हम लोगों में से कुछ ऐसे हैं जो दैनिक जरूरतों के लिए भी विदेशी ब्रांड पर भरोसा करते हैं l हालांकि जब कोविड-19 वैक्सीन जैसी महत्वपूर्ण बात सामने आई तो देश वासियों ने सर्वसम्मति से “मेड इन इंडिया” वैक्सीन पर भरोसा किया l यह एक महत्वपूर्ण मौलिक बदलाव हैं l  उन्होंने कहा जरा कल्पना कीजिए कि यदि भारत के पास अपना टीका नहीं होता तो क्या होता l भारत अपनी इतनी विशाल आबादी के लिए पर्याप्त संख्या में टीके कैसे हासिल करता और इसमें कितने साल लग जाते हैं ? इसका श्रेय निश्चित रूप से भारतीय वैज्ञानिकों और उधमियों को दिया जाना चाहिए जिन्होंने इस बेहद कठिन चुनौती का सफलतापूर्वक सामना करने में अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी l 

 

कटारिया ने कहा कि मोदी सरकार के आर्थिक सुधार के सुखद परिणाम भी नजर आने लगे हैं l जीएसटी का कलेक्शन अब प्रतिमाह ₹1 लाख करोड़ से अधिक के स्तर पर पहुंच गया है l राजकोषीय घाटा वित्त वर्ष 2021-22 के कुल बजटीय अनुमान (15.07 लाख करोड रुपए) का केवल 21 प्रतिशत  (3.21 लाख करोड़ रुपए) ही रह गया है, जो पिछले 11 वर्षो के दौरान इस अवधि में सबसे कम है l 

 

कटारिया ने कहा कि कोविड-19 महामारी की विषम परिस्थितियों के बावजूद पूरे देश में सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को राशन, फेसकवर, सैनिटाइजर एवं अन्य आवश्यक वस्तुए वितरित की हैं तथा संक्रमित एवं वरिष्ठ जनों की सेवा-सहायता में खड़े होकर व्यापक राहत कार्य किए हैं l इस कठिन दौर में जहां दूसरे राजनीतिक दलों ने स्वयं को घरों  में बंद कर लिया था तथा एक दूसरे पर कीचड़ उछालने की तुच्छ राजनीति में लिप्त रहे, वहीं भाजपा कार्यकर्ता अपनी जान को दांव पर लगाकर निरंतर जन सेवा में लगे रहे तथा कोरोना योद्धाओं का मनोबल ऊंचा किया l आज पूरा देश एकजुट होकर इस बीमारी से लड़ रहा है, भाजपा कार्यकर्ता समर्पण एवं सेवा की नई गाथा लिख रहे हैं l

Archna Sethi

Advertising