हरियाणा की शान कुश्ती और तीरंदाजी को राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर करना दुर्भाग्य पूर्ण

punjabkesari.in Thursday, Apr 14, 2022 - 07:46 PM (IST)

चंडीगढ़, (अर्चना सेठी) गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री  अनिल विज ने कहा है कि हरियाणा की शान कुश्ती और तीरंदाजी को राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर करना दुर्भाग्य पूर्ण है। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल संघ से आग्रह करते हुए कहा कि संघ को इस पर दुबारा विचार करना चाहिए ।
 विज ने ट्वीट करते हुए कहा कि "हरियाणा की शान कुश्ती और तीरंदाजी को राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर करना दुर्भाग्य पूर्ण। राष्ट्रमंडल खेल संघ को इस पर दुबारा विचार करना चाहिए"।

 

उन्होंने बताया कि हरियाणा की पहलवानी का विश्व में ढंका बजता है। इसके लिए प्रदेश सरकार की बेहतर खेल नीति की तारीफ चारों ओर हो रही है। प्रदेश के अनेकों खिलाड़ियों ने देश-विदेश की धरती पर अपना नाम चमकाया है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के प्रोत्साहन को देखते हुए प्रदेश के कई हिस्सों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं तैयार की गई हैं और खिलाड़ी भी अभ्यास में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। 

 

गौरतलब है कि कामनवेल्थ गेम्स-2026 मेंं होने वाले खेलों में ऑस्ट्रेलिया के प्रांत मेजबान विक्टोरिया ने भारत को बड़ा झटका देते हुए कुश्ती, निशानेबाजी और तीरंदाजी को प्रारंभिक खेल कार्यक्रम सूची से बाहर कर दिया है। इससे खिलाड़ियाें का मनोबल कमजोर हुआ है। साथ ही संबंधित खेलों के प्रशिक्षकों ने भी इस तरह के फैसले को खिलाड़ियों के लिए नुकसानदायक बताया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Archna Sethi

Recommended News

Related News