हरियाणा में शादीशुदा महिला को जिंदा जलाने का वीडियो आया सामने

Friday, Oct 22, 2021 - 03:24 PM (IST)

चंडीगढ़,  (अर्चना सेठी) हरियाणा की एक शादीशुदा महिला को जिंदा जलाने का वीडियो सामने आया है। महिला के पति ने जलती हुई पत्नी को बचाने की बजाए खुद उसका वीडियो भी बनाया और उसे महिला की बहन को भेजकर वायरल भी किया। पति ने ससुराल पक्ष से कहा कि आपकी बेटी ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली है जबकि वीडियो में साफ साफ दिख रहा है कि महिला जलते हुए मदद के लिए चिल्ला रही है और ससुराल पक्ष में से कोई भी व्यक्ति जलती हुई महिला को बचाने के लिए आगे नहीं आया। महिला की मां ने जब बेटी के अंतिम संस्कार के बाद वीडियो देखा तो हैरान रह गई कि उसकी बेटी जलती हुई मदद के लिए चिल्ला रही थी लेकिन किसी ने भी उसको बचाने की कोशिश नहीं की बल्कि जलने के लिए छोड़ दिया। महिला की मां ने हरियाणा रा’य महिला आयोग को यह वीडियो भेजकर अपनी मृत बेटी के लिए न्याय की मांग की है।

 

चार महीने पहले हुई थी महिला की शादी

चार महीने पहले यमुनानगर की लड़की रेखा का जींद के नरवाना निवासी यशपाल गर्ग के साथ विवाह हुआ था। रेखा की मां शीला ने महिला आयोग को बताया है कि शादी के बाद से उसकी बेटी के ससुराल वाले सास, देवर, पति व ननद उसकी बेटी को दहेज के लिए तंग करते थे। दहेज के लालच में उसकी बेटी को ससुराल में मारा पीटा भी जाता था। महिला की मां ने आयोग को बताया कि ससुराल वालों ने उसकी बेटी को योजनाबद्ध तरीके से जलाया गया। 2& सितंबर को जिस दिन उसकी बेटी को जलाया गया उसी दिन की सुबह उनकी बेटी के साथ मारपीट भी की गई थी। बेटी के जलने के बाद उसके पति ने नहीं यही बताया कि रेखा ने आत्महत्या कर ली है परंतु जब बेटी के अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने वीडियो देखा तो उनके होश ही उड़ गए। वीडियो में साफ साफ दिख रहा है कि उनकी बेटी जलते हुए मदद के लिए चिल्ला रही है लेकिन ससुराल पक्ष में कोई भी उसकी मदद नहीं कर रहा है बल्कि जलती हुई उनकी बेटी का वीडियो बनाया जा रहा है। मां ने कहा है कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष ने ही आग लगाई और जलते हुए छोड़ दिया। अगर ससुराल पक्ष ने आग नहीं लगाई थी तो उनकी जलती हुई बेटी को बचाने की कोशिश क्यों नहीं की गई?

पुलिस अधीक्षक को दिए स त कार्रवाई के निर्देश

हरियाणा रा’य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रीति भारद्बाज दलाल का कहना है कि महिला की मां ने वाट्सअप पर आयोग को वीडियो भेज कर मदद मांगी है। नरवाना पुलिस ने मामले की गंभीरता जाने बगैर ही मामले को आत्महत्या का बना कर रफा दफा कर दिया जबकि महिला के पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ अपराध का मामला बनता है। अब आयोग ने नरवाना के पुलिस अधीक्षक डॉ.अरूण सिंह को महिला को जिंदा जलाए जाने के मामले में पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ स त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने कहा है कि पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ स त कार्रवाई की रिपोर्ट दो दिन के अंदर महिला आयोग को भेजी जाए।

 

हरियाणा में नहीं सुरक्षित महिलाऐं  

नैशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ों की मानें तो हरियाणा में महिलाओं के प्रति अपराध की दर 94.7 है। वर्ष 2020 में महिलाओं के प्रति अपराध के 1&,000 मामले सामने आए। वर्ष 2019 में 14,68& मामले जबकि वर्ष 2018 में 14,&26 मामले दर्ज हुए। वर्ष 2020 के दौरान हरियाणा में 251 दहेज हत्याऐं रजिस्टर की गई। इसी वर्ष महिला पर पति द्बारा क्रूरता के 4,119 मामले भी दर्ज किए गए।

Archna Sethi

Advertising