ग्राहक चेतना ट्रस्ट और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई में गुड़गांव, हरियाणा में गैरकानूनी सिगरेट की गईं बरामद

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2024 - 05:01 PM (IST)

नई दिल्ली।  ग्राहक चेतना ट्रस्ट द्वारा दी गई सूचना और खुफिया जानकारी के आधार पर, पुलिस अधिकारियों ने 13 मार्च, 2024 वाले सप्ताह को एक संयुक्त अभियान चलाकर गुड़गाँव, हरियाणा के सदर बाजार में दो बाजार संकुलों में प्रतिबंधित सिगरेट्स की छानबीन की। प्रतिबंधित सिगरेट पाए जाने पर 8 दुकानों पर कार्रवाई की गई। सदर बाजार, गुड़गाँव में सेठी जनरल स्टोर, ट्रंक मार्केट के ख़िलाफ़ केस दर्ज कर लिया गया, जहाँ एस्से लाइट, गुडांग ग्राम, गोल्ड फ्लेक (मेड इन टर्की), डनहिल स्विच आदि के प्रतिबंधित सिगरेट पैक बरामद हुए। प्रतिबंधित सामग्री बेचने वाले अन्य लोगों और दुकानों को चेतावनी दी गई।


इस छापेमारी के बारे में ग्राहक चेतना ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी श्री सुरेश कौशिक ने बताया, “इन मामलों में हमारे द्वारा दी गई जानकारी की छानबीन करने और कार्रवाई करने के लिए हम कानून प्रवर्तन संस्था की सराहना करते हैं। इस कार्रवाई से ग़ैरक़ानूनी सप्लाई चेन को रोकने में मदद मिलेगी। हम भारत में अवैध नकली/ प्रतिबंधित वस्तुओं के बारे में उपभोक्ताओं की जागरूकता और शिक्षा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सिगरेट का ग़ैरक़ानूनी व्यापार जन स्वास्थ्य और समाज के लिए एक गंभीर व बढ़ता हुआ खतरा है। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान होता है, वैधानिक व्यवसायों को नुकसान पहुँचता है, और उपभोक्ता ऐसे उत्पादों के संपर्क में आते हैं, जो किसी नियम के दायरे में नहीं। इसलिए, सिगरेट के गैरकानूनी व्यापार को रोका जाना और कड़े कदम उठाकर इस खतरे को दूर किया जाना बहुत जरूरी है।”


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav

Recommended News

Related News