पंजाब के सीएम से सीखे कैसे खत्म होगा भ्रष्टाचार

punjabkesari.in Tuesday, May 24, 2022 - 10:12 PM (IST)

चंडीगढ़, (अर्चना सेठी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को चाहिए कि वह पड़ोसी राज्य पंजाब के मुख्यमंत्री से मुलाकात करकें सीखें किस तरह से भ्रष्टाचार पर काबू पाया जाता है। मनोहर लाल को समय निकाल कर पंजाब व दिल्ली के मुख्यमंत्रियों से मिलना चाहिए।

 

 

आम आदमी पार्टी हरियाणा के नार्थ जोन प्रभारी योगेश्वर शर्मा ने आज चंडीगढ़ में जारी एक बयान में कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के इतिहास में पहली बार इतने बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्रियों के पास अपने मंत्रियों के खिलाफ शिकायतें तो आती थी लेकिन वह इसे दबाते रहते थे। पंजाब में पहली बार किसी मौजूदा मंत्री के खिलाफ कार्रवाई हुई है।

 

 

योगेश्वर शर्मा ने कहा कि हरियाणा के कई मौजूदा तथा पूर्व मंत्रियों पर खुलेआम भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। हरियाणा लोक सेवा आयोग तथा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग खुलेआम भ्रष्टाचार का अड्डा बने हुए हैं। इसके बावजूद मुख्यमंत्री मनोहर लाल भ्रष्टाचारियों को दबाने में लगे हुए हैं। पिछले सात साल में किसी भी दागी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे यह साबित होता है कि हरियाणा में फैले भ्रष्टाचार को प्रदेश के मुखिया द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है।

 

 

आप नेता ने कहा कि हरियाणा व पंजाब के मुख्यमंत्री चंडीगढ़ सचिवालय में एक ही परिसर में बैठते हैं। ऐसे में मनोहर लाल को भगवंत मान से मुलाकात करके सीखना चाहिए कि उन्होंने दो माह के भीतर भ्रष्टाचार पर कैसे लगाम लगाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Archna Sethi

Recommended News

Related News