आज चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच नहीं चलेंगी हरियाणा रोडवेज की बसें, पढ़े पूरी खबर !

Tuesday, Apr 11, 2017 - 09:44 AM (IST)

चंडीगढ़ : यदि आज आप चंडीगढ़ से दिल्ली या दिल्ली से चंडीगढ़ रोडवेज की बस में जाने की सोच रहें हैं तो आप अपना इरादा बदल दीजिये नहीं तो आपको बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। क्योंकि हरियाणा सरकार की ओर प्राइवेट ऑपरेटर्स को परमिट देने के खिलाफ हरियाणा रोडवेज से जुड़ी सभी 8 यूनियन एकजुट हो गई हैं। उन्होंने सोमवार शाम से चक्का जाम का एलान कर दिया है। यूनियन के इस फैसले के बाद चंडीगढ़ से दिल्ली और उत्तर प्रदेश व अन्य क्षेत्रों को जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बसें मंगलवार को नहीं चलेंगी। ऐसे में बेहतर होगा कि यात्रा को टाल दें। यदि बेहद जरूरी है तो निजी वाहन या ट्रांसपोर्ट का सहारा ले सकते हैं। 

आपको बता दें कि चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच हरियाणा रोडवेज की 19 वॉल्वो बसें रोजाना जाती हैं और इतनी ही आती हैं। यानी कुल मिलाकर 38 वॉल्वो बसें नहीं चलेंगी। वहीं साधारण बसों की बात करें तो चंडीगढ़ से दिल्ली व अन्य रूटों पर करीब 400 बसें रोजाना चलती हैं। ऑल हरियाणा रोडवेज वकर्स यूनियन के वक्ता बलदेव सिंह ने कहा कि सभी यूनियन सरकार से अपना फैसला वापस लेने की मांग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब, हिमाचल और सीटीयू की बसें चलेंगी।  बलदेव सिंह ने कहा कि उन्होंने दूसरे राज्यों की रोडवेज यूनियन से भी आग्रह किया है कि वे भी उनका साथ दें और चक्का जाम रखें।
 

Advertising