सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर आज जिला स्तर पर होंगे कार्यक्रम

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2020 - 07:42 PM (IST)

चंडीगढ़, (पांडेय): हरियाणा की मौजूदा सरकार का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में 27 अक्तूबर को सोनीपत जिले को छोडक़र प्रदेशभर में समारोह आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल हिसार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री और अन्य सभी विशिष्टजन वीडियो लिंंक के माध्यम से लोगों को संबोधित करेंगे।

 

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सरकार की उपलब्धियों पर भाषणों के अलावा जिला स्तर पर कई परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन भी किए जाएंगे। सोनीपत को छोडक़र सभी जिलों के उपायुक्तों को अपने-अपने जिलों में शिलान्यास व उदघाटनों के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव कार्यालय की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता पंचकूला, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अम्बाला, शिक्षा मंत्री कंवरपाल यमुनानगर, कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से सांसद नायब सैनी कुरुक्षेत्र, करनाल से सांसद संजय भाटिया करनाल और खेल मंत्री संदीप सिंह पानीपत से कार्यक्रम में जुड़ेंगे।
उन्होंने बताया कि सोनीपत से सांसद रमेश कौशिक जींद, रोहतक से सांसद अरविंद शर्मा रोहतक, सांसद रतन लाल कटारिया झज्जर, बिजली मंत्री रणजीत सिंह सिरसा, कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल भिवानी, भिवानी से सांसद धर्मवीर चरखी दादरी, राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव नारनौल, सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल रेवाड़ी, विधायक दीपक मंगला नूंह, सांसद कृष्णपाल गुज्जर फरीदाबाद, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा पलवल, राज्यमंत्री कमलेश ढांडा कैथल, सांसद सुनीता दुग्गल फतेहाबाद और विधायक राकेश दौलताबाद गुरुग्राम से कार्यक्रम में जुड़ेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikash thakur

Recommended News

Related News