''मेरा पति मुझे छोड़कर किन्नर के साथ रहने लगा''

punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2015 - 02:22 PM (IST)

फरीदाबाद: फरीदाबाद में एक महिला ने अपने पति पर बेहद ही गंभीर आरोप लगाए। इस महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसे छोड़कर किन्नर के साथ रहने लगा है। वहीं पति का कहना है कि ये आरोप झूठे हैं और जिसके साथ वो रह रहा है, वो किन्नर नहीं लड़की है। पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज कर ली है। 

महिला ने बताया कि 26 अक्टूबर को उसके पति का जन्मदिन था। शाम 7 बजे उसके पति घर पर थोड़ी देर में आने की कहकर बाहर चले गए। देर रात तक वे घर नहीं लौटे और न ही उनका मोबाइल नंबर मिला। उनकी गुमशुदगी कि शिकायत थाने में दी। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर जांच की तो उनके दोस्त से पता चला कि वह दिल्ली के मालवीय नगर में खिड़की एक्सटेंशन में रह रहा है। पति व पत्नी के परिजन जब वहां पहुंचे तो वह एक लड़की के साथ घर में था। जिसका उन्हें बाद में पता चला कि वह किन्नर है। 

पति का कहना है कि उसकी पत्नी उसे पिछले 5 साल से प्रताडि़त कर रही है। उसे घर बुलाया जाता है और पत्नी व माता-पिता द्वारा गाली-गलौज की जाती है। उसे आधी रात को घर से बाहर निकाल दिया जाता है। ऐसी स्थिति में उसने एक लड़की के साथ रहना शुरू किया। उसका कहना है कि लड़की को उसके परिवार वाले जानबूझकर किन्नर बता रहे हैं। अब वह अपनी पत्नी को तलाक देना चाहता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News