अनिल विज का अभय चौटाला पर निशाना: ऐलनाबाद उपचुनाव लोगों पर थोपा गया

Tuesday, Oct 26, 2021 - 05:26 PM (IST)

चंडीगढ़, देवेंद्र रुहल। ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर जहां चुनाव प्रचार जोरों पर है, तो वहीं बयानबाजी भी जमकर हो रही है। चंडीगढ़ में आज हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पत्रकारों से बात करते हुए इनेलो नेता अभय चौटाला पर जमकर निशाना साधा। विज ने कहा कि ऐलनाबाद उपचुनाव में शर्तिया तौर पर भाजपा जीतेगी, ये चुनाव लोगों पर जबरदस्ती थोप गया है। अभय ने जिस बात को कहकर इस्तीफा दिया, उस पर टिके नहीं रह सके।

 

वास्तव में कांग्रेस और इनेलो ने अपने राज में जिस तरह गोलियां चलवाई थी उसे लोग भूल नहीं है। दूसरी पार्टियां दावा करती हैं कि वो किसान हितैषी हैं लेकिन ऐसा नहीं है। विज ने कहा कि 11 महीने से किसानों का आंदोलन चल रहा है। लेकिन हमारी सरकार उस आंदोलन का सामना कर रही है। इन पार्टियों का राज होता तो कितनी बार गोलियां चल चुकी होती। कुछ पार्टियां किसानो के भेष में राजनीति कर रही हैं। किसान जानता है कि जो कुछ किसानों के लिए पीएम मोदी और हरियाणा सरकार ने किया है वो किसी पार्टी ने नहीं किया इसलिए भाजपा निश्चित तौर पर विजयी होगी।

Devendra singh Ruhal

Advertising