नौ साल बाद भी जारी नही किया बिजली कनेक्शन लेकिन निगम ने जारी कर दिए बिल

punjabkesari.in Monday, Oct 25, 2021 - 04:00 PM (IST)

चंडीगढ़,  (विजय गौड़) : हरियाणा में बिजली कनेक्शन जारी किए जाने के नाम पर किस कदर लोगों को परेशान किया जा रहा है इसका एक और उदाहरण सामने आया है। चरखी दादरी के रहने वाले दया नंद ने उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (सी.जी.आर.एफ.) के पास दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के खिलाफ कुछ इसी तरह की शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में दया नंद ने बताया कि 2012 में सरकारी स्कीम के अंतर्गत उन्होंने बी.पी.एल. केटेगरी के कनेक्शन के लिए अप्लाई किया था। लेकिन कनेक्शन जारी करते समय कांट्रेक्टर ने केवल मीटर थमा दिया।

 

दया नंद के अनुसार कॉन्ट्रेक्टर ने उन्हें मार्किट से सर्विस केबल अपने खर्चे पर खरीदने के लिए कह दिया। लेकिन वह सर्विस केबल खरीदने में असमर्थ था। यही वजह है कि नौ वर्ष गुजर जाने के बावजूद उन्हें बिजली का कनेक्शन नहीं दिया गया। यही नही निगम की ओर से उनके पते पर बिल भी भेजा जा रहा है। अब दया नंद ने मांग की है कि उन्हें जल्दी से जल्दी बिजली का कनेक्शन दिया जाए और अभी तक जितने भी बिल भेजे गए हैं उन्हें रदद् किये जाएं। इस मामले में अब फोरम ने निगम के एस. डी.ओ. से जवाब मांगा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Vijay gour

Recommended News

Related News