पी.जी.आई. के 6 डॉक्टरों को गैस्ट्रोएंट्रालॉजी में बेहतर काम के लिए मिला सम्मान

Friday, Dec 25, 2020 - 10:25 PM (IST)

चंडीगढ़,  (पाल) : पी.जी.आई. का गेस्ट्रोएंट्रालॉजी डिपार्टमैंट देश का पहला ऐसा डिपार्टमैंट है, जहां डॉक्टरों के लिए डी.एम. कोर्स की सुविधा है। पिछले कई साल से डिपार्टमैंट गैस्ट्रो (पेट) से संबंधित कई नई टैक्नोलॉजी से मरीजों का इलाज कर रहा है, जो किसी और अस्पताल में नहीं है। इंडियन सोसाइटी ऑफ गैस्ट्रोएंट्रालॉजी की एनुअल कॉन्फ्रैंस में पी.जी.आई. के 6 डॉक्टरों को उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया गया है। सोसाइटी का यह गोल्डन जुबली ईयर भी था। डिपार्टमैंट की हैड प्रो. ऊषा दत्ता ने बताया कि पी.जी.आई. गैस्ट्रोएंट्रालॉजी में टीचिंग, ट्रेनिंग और रिसर्च के लिए देश के टॉप इंस्टीच्यूट में से एक है। पी.जी.आई. के लिए यह एक गर्व की बात है।
प्रो. करतार को लाइफ टाइम अचीवमैंट अवार्ड
 

डिपार्टमैंट के पूर्व हैड प्रो. करतार सिंह को एफ.पी. अनिता लाइफ टाइम अचीवमैंट अवार्ड दिया गया है। उन्हें यह सम्मान टीचिंग फील्ड में दिए गए उनके योगदान के लिए दिया गया।
कुछ माह पहले ही एच.ओ.डी. की पोस्ट से रिटायर हुए प्रो. कोचर ने कॉन्फ्रैंस में गैस्ट्रिक आऊटलेट रुकावट की रोकथाम को लेकर ओरेशन दिया।
साथ ही पी.जी.आई. गैस्ट्रोएंट्रालॉजी डिपार्टमैंट की मौजूदा हैड प्रो. ऊषा दत्ता ने गॉल ब्लैडर में पथरी और गॉल ब्लैडर कैंसर पर सी.एम. हबीबुल्लाह ओरेशन दिया। 
प्रो. राकेश कोचर को सी.एम. हबीबुल्लाह अवार्ड 
प्रो. राकेश कोचर को गैस्ट्रोएंटरोलॉजी की फील्ड में कई रिसर्च के योगदान के लिए साल 2021 के लिए सी.एम. हबीबुल्लाह अवार्ड दिया गया है। वहीं प्रो. ऊषा दत्ता को साल 2021 में गैस्ट्रोएंट्रालॉजी में उनकी मैंटरशिप के लिए आई.एस.जी.- राकेश टंडन के लिए सम्मानित किया गया। 
डॉ. विशाल को डॉ. एस.आर. नाइक मैमोरियल अवार्ड
डॉ. विशाल शर्मा को गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी की फील्ड में की गई रिसर्च के लिए डॉ. एस.आर. नाइक मैमोरियल अवार्ड दिया गया है। वहीं डॉ. गौरव मुक्तेश को पेट में होने वाली ब्लीडिंग की रोकथाम के लिए एंडोस्कोपिक वीडियो फोरम में सैकेंड प्राइज मिला है। डॉ. अनुराग जेना को आंत की सूजन की रोकथाम में बेहतर काम के लिए यंग इन्वेस्टिगेटर में दूसरा स्थान मिला है। डॉ नरिंदर ग्रोवर को इन्फ्लेमेटरी बाउल डिजीज में आनुवांशिकी की भूमिका में उनके मूल काम के लिए फ्री पोस्टर सैशन में सेकेंड प्राइज मिला है।

ashwani

Advertising