झगड़ा हुआ तो छाती में मारा मुक्का, युवक की गई जान

Saturday, Aug 31, 2019 - 09:56 AM (IST)

पिंजौर(रावत) : गांव मढावाला में मामूली कहासुनी के बाद हुई हाथापाई के दौरान एक शख्स की मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

बहस बदल गई हाथापाई में :
मृतक सुखविंदर सिंह पुत्र महेंद्र सिंह मूलरूप से जिला जींद निवासी था। वह गांव मढावाला में मजदूरी करता था। मढावाला चौकी इंचार्ज बृजपाल ने बताया कि सुखविंदर अविवाहित था और यहां अपने एक दोस्त के साथ किराये के मकान में रहता था। 

वीरवार रात को सुखविंदर अपने एक दोस्त के साथ अपने कमरे की छत पर बैठा था। तभी पड़ोस में रहने वाला मुसाफिर कुमार और संयोग कुमार आए और बहस करने लगे। हाथापाई हुई और संयोग कुमार ने सुखविंदर को धक्का मार दिया। मुसाफिर कुमार ने उसकी छाती पर एक जोरदार मुक्का मारा तो वह बेहोश होकर गिर गया।

आस-पड़ोस के लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे कालका हॉस्पिटल  रैफर कर दिया। वहां सुखविंदर की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं दोनों आरोपियों को रामपुर जंगी के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया। 

 

Priyanka rana

Advertising