साइबर सुरक्षा नीतियां करेगी साइबर अपराधों का खात्मा

punjabkesari.in Thursday, Oct 28, 2021 - 08:19 PM (IST)

चंडीगढ़,(अर्चना सेठी) हरियाणा की महिलाओं और बच्चों के लिए साइबर सुरक्षा और साइबर स्वच्छता बेहद महत्वपूर्ण है। एक महिला के साइबर साक्षर होने के बाद पूरे परिवार को साइबर अपराधों से बचाया जा सकता है। यह बात आज हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रीति भारद्बाज दलाल ने कही।

 

हरियाणा राज्य महिला आयोग और हरियाणा स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी (हरियाणा कानूनी सेवा प्राधिकरण) के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को आयोजित राज्य स्तरीय वेबिनार के दौरान प्रीति भारद्वाज ने कहा कि दुनिया भर में अक्तूबर महीना साइबर सुरक्षा माह के तौर पर मनाया जा रहा है, हरियाणा में भी आयोग द्बारा इसकी अनोखी पहल करते हुए - विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन और ऑफलाइन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में आज  राज्य-स्तरीय वेबीनार का आयोजन किया गया। वेबीनार में जिला और सत्र न्यायधीश प्रमोद गोयल व ए.डी.जी.पी हरियाणा पुलिस ओ.पी.सिंह ने अपने विभागों की सहभागिता दिखाते हुए वेबीनार को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया। वेबिनर में अनेक अधिवक्ताओं, समाजिक कार्यकर्ताओं, सरकारी अधिकारीयों आदि ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। कैथल से सचिव दानिश गुप्ता ने साइबर क्राइम से जुड़ी विभिन्न परिभाषाएं जैसे साइबर स्टॉकिंग, फिशिंग, सेक्स्टिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी, बाल अश्लीलता, ऑनलाइन जालसाजी और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी अधिनियम, और भारतीय दंड संहिता में इन अपराधों और उन पर दंधित करने बारे धाराओं को विस्तृत रूप में बताते हुए अनेक साइबर अपराध से बचने के भी गुणकारी सुझाव दिए।

 

 
साइबर सुरक्षा नीतियों पर प्रदेश में किया जा रहा है काम
हरियाणा पुलिस के साइबर क्राइम सेल अधिकारी आदर्श कुमार ने वर्ष 2014 से हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही साइबर सुरक्षा नीतियों पर साइबर फॉरेंसिक शोध, हरियाणा पुलिस के साइबर थानों के संचालन बारे में, हरियाणा सरकार के साइबर सुरक्षा सम्बन्धी अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संस्थानों के साथ किए गए कार्यों की जानकारी दी। जैसे साइबर ट्री प्लांटेशन मेथड, फेक प्रोफाइल्स, सेक्सटॉर्शन, गोल्डन टाइम पीरियड के बारे में बताते हुए सिद्ध किया कि हरियाणा पुलिस व ग्रह मंत्रालय महिलाओं, बच्चों व आम जनता की साइबर सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। वेबिनर का संचालन राज्य महिला आयोग द्वारा किया गया।  राज्य महिला आयोग ने साइबर सुरक्षा सम्बंधित विभिन्न पुस्तिकाओं को वेबानार के दौरान सांझा किया। आयोग ने राष्ट्रीय साइबर सिक्योरिटी हॉटलाइन नंबर 155260 के महत्व की वेबीनार में जानकारी दी। यह भी बताया कि पासवर्ड की सुरक्षा किस प्रकार की जाए, किस प्रकार मैट्रिमोनियल फ्रॉड से बचा जाये, साइबर ग्रुमिंग से किशोरों का कैसे बचाव हो, ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड जो महिलाएं आए दिन सहती हैं उसकेबारे में भी बताया।  

 


साइबर सुरक्षा रखा अभियान का नाम 
हरियाणा राज्य महिला आयोग ने अपने इस अभियान का नाम साइबर सक्षम रखा है, जिससे महिलाएं इंटरनेट की इस काली दुनिया में होने वाले अपराधों से खुद को साइबर शिक्षित व साक्षर हो सके और अपने परिवार और बच्चों को भी साइबर अपराधों से बचा सके। आयोग ने  यह भी बताया कि केंद्र सरकार के नेशनल साइबर क्राइम रजिस्ट्री पोर्टल पर किस प्रकार शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। आयोग ने डिजिटल साक्षरता मिशन के बारे में बताते हुए  हर घर एक जन साइबर सक्षम का नया नारा भी दिया। आगामी दिनों में आयोग द्बारा साइबर सुरक्षा पर द्विभाषी पुस्तिका के लोकार्पण करने की योजना भी है।    
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Archna Sethi

Recommended News

Related News