57वें हरियाणा दिवस पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

punjabkesari.in Wednesday, Nov 01, 2023 - 08:03 PM (IST)


चण्डीगढ़, 1 नवम्बर - (अर्चना सेठी) 57वें हरियाणा दिवस पर आज हरियाणा राजभवन चण्डीगढ़ में सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने शिरकत की।
 
 हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन हमारे लिए गौरव का दिन है और हमें संकल्प लेना चाहिए कि हमें न केवल हरियाणा के लिए ही नहीं बल्कि देश की प्रगति व समृद्धि के लिए कार्य करना चाहिए।

उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, पटियाला के कलाकारों द्वारा हरियाणवी, पंजाबी, लद्दाखी लोक नृत्यों के साथ-साथ मध्य प्रदेश के देवी माता शीतला के बधाई नृत्य व छत्तीसगढ़ के अध्यात्मिक भावना व शारीरिक कौशल के आदिवासी पन्नी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। उपस्थित लोग भावविभोर हुए बिना नहीं रह सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Archna Sethi

Related News