कांग्रेस ने पंचकूला व अम्बाला नगर निगम चुनाव के मद्देनजर सलाहकार समितियों का किया गठन

Wednesday, Nov 11, 2020 - 12:26 AM (IST)

चंडीगढ़, (बंसल): हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कु. शैलजा ने पंचकूला व अम्बाला नगर निगम चुनाव को देखते हुए सलाहकार समितियों का गठन किया है। पार्टी के प्रदेश महासचिव डा. अजय चौधरी ने बताया कि हरियाणा के इन दोनों जिलों में शीघ्र ही नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों में पार्टी के प्रत्याशियों का चयन करने के लिए यह सलाहकार समितियां आपसी तालमेल और स्थानीय कार्यकत्र्ताओं के साथ बातचीत व विचार-विमर्श करके संभावित उम्मीदवारों के बारे में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को अवगत करवाएंगी।

 


अम्बाला और पंचकूला की सलाहकार समितियां 
पंचकूला के लिए सलाहकार समितियों में राम किशन गुर्जर, पूर्व संसदीय सचिव, विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक, चंद्रमोहन बिश्नोई, प्रताप चौधरी व जलमेघा दहिया को नियुक्त किया गया है। अम्बाला के लिए राम किशन गुर्जर, वरुण चौधरी, किरण बाला जैन, हरजिंद्र पूनिया व तरुण चुघ को नियुक्त किया गया है। 
 

ashwani

Advertising