पुलिसकर्मियों को युवक पर रौब झाडऩा पड़ा महंगा, लोगों ने किया पथराव तोड़ी PCR

punjabkesari.in Sunday, Sep 08, 2019 - 09:11 AM (IST)

पंचकूला(चंदन) : अभयपुर स्थित अशियाना फ्लैट्स में पी.सी.आर. पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को युवक पर रौब जमाना महंगा पड़ गया। लोगों ने पी.सी.आर. पर पथराव किया व दोनों कर्मियोंं को बंधक बना लिया। मौके पर भारी पुलिस बल बुलाकर पी.सी.आर. कर्मियों को मौके से निकाला गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार अशियाना फ्लैट्स निवासी विक्रम शनिवार रात को करीब साढ़े आठ बजे घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान पी.सी.आर.-11 में दो पुलिस कर्मी ई.एच.सी सुरेंद्र व होमगार्ड का जवान अमनदीप वहां आए और विक्रम को कहने लगे तू बाहर क्यों खड़ा है? अपने घर में जा। इस पर व्रिकम ने कहा कि मैं अपने घर के बाहर खड़ा हूं, आपको क्या परेशानी हैं?

PunjabKesari

इसके बाद पुलिस कर्मी उसका नाम पता पूछने के बाद उसकी वीडियो बनाने लगे। इस पर विक्रम भी पुलिसकर्मियों की वीडियो बनाने लगा तभी एक पुलिसकर्मी ने उसकी आंख पर मुक्का मारा और पी.सी.आर. में डालकर ले जाने लगा।

युवक चपेट में आए तो निकाली गाड़ी की चाबी :
जब दोनों पुलिसकर्मी पी.सी.आर. लेकर जाने लगे तो उसकी चपेट में आने से रवि नामक युवक के हाथ में चोट आई और दूूसरे युवक का दांत टूट गया। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा औैर

PunjabKesari

पी.सी.आर. कर्मियों को रोककर पी.सी.आर. पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस कारण पी.सी.आर. जिप्सी का अगला शीशा टूट गया। लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों को रोक कर बंधक बना लिया और पी.सी.आर. की चाबी निकाल ली।

लोगों ने गेट लगा पुलिस को घेर लिया :
पुलिसकर्मियों को बंधक बनाने की सूचना पाते ही मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया। इसके बाद भी लोग पुलिसकर्मियों को जाने नहीं दे रहे थे।

PunjabKesari

लोग मांग कर रहे थे कि दोनों पुलिस कर्मियों का मैडीकल करवाया जाए और दोनों पर कार्रवाई की जाए। लोगों ने अशियाना का मेन गेट तक बंद कर दिया। चौकी इंचार्ज के अश्वासन के बाद लोगों ने दोनों पुलिस कर्मियों को जाने दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News