चंडीगढ़ और मोहाली से लगती पंचकूला की सभी सीमाएं सील

Sunday, May 03, 2020 - 11:09 AM (IST)

पंचकूला (मुकेश) : डी.सी. मुकेश कुमार आहूजा ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन के दौरान अतिरिक्त पब्लिक मूवमैंट पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश आगामी 10 मई तक लागू रहेंगे। 

चंडीगढ़ मोहाली में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं, इसे देखते हुए इन शहरों से लगती पंचकूला की सीमाएं सील कर दी गई हैं क्योंकि पंचकूला जिले में महामारी फैलने का खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने बताया कि शहर की सीमा में प्रवेश करते समय रैपिड टैस्ट और थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। 

प्रतिबंध के दौरान मूवमैंट पास जारी किए गए :
डी.सी. ने बताया कि स्वास्थ्य पेशेवरों, पैरामेडिकल स्टाफ, स्वास्थ्य अधिकारी जो हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ के साथ-साथ निजी क्षेत्र में कार्य करते हैं।  उन्हें सरकार के अधिकृत अधिकारियों द्वारा विशेष रूप से प्रतिबंध के दौरान मूवमैंट पास जारी किए गए हैं।  

मीडियाकर्मियों को अनुमति जारी की गई। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस ए.टी.एम. कैश वैन, एल.पी.जी., तेल कंटेनर, टैंकर आदि के चालक और सहायक सुरक्षा गार्ड के साथ वाहन की अनुमति दी गई है। इसके अलावा सब्जियों फलों की आपूर्ति अनाज अंडे, मांस, दूध, दाल और अन्य खाने का सामान पशुओं और मुर्गी पालन, सूअर पालन के लिए हरे और सूखे चारे की आपूर्ति की भी अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु एप्प ऐसे सभी संबधितों द्वारा ज्यादा से ज्यादा डाउनलोड किया जाना चाहिए।  

Priyanka rana

Advertising