लॉस एंजलिस में बजा भारत का डंका, सोनीपत के सुमित ने कुश्ती में जीता गोल्ड

Saturday, Aug 19, 2017 - 08:44 PM (IST)

लॉस एंजिलस/चंडीगढ़ (धरणी): अमेरिका के लॉस एंजलिस में चल रहे विश्व पुलिस खेलों में सोनीपत वासी सुमित रावत पुत्र जगत सिंह ने 97 किलोग्राम में स्वर्ण पदक जीत कर भारत का नाम रोशन किया है, सुमित रावत बी एस एफ में कार्यरत हैं। सुमित के पिता जगत सिंह दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं।

उन्होंने स्वर्न पदक जीत कर अपना ही नई पूरे देश का नाम रोशन कर दिया है। भारत के बाकी कुश्ती खेलने वाले खिलाडियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने देश का नाम रोशन करने में पूरी कोशीश करनी चाहिए। सुमित ने विदेशी धरती पर जा के स्वर्ण पदक जीतकर अपने देश का मान बढ़ाया है।    

Advertising