आधी रात को बहू ने किया ऐसा काम उड़ गए ससुराल वालो के होश

Friday, Sep 04, 2015 - 05:52 PM (IST)

नई दिल्ली: हरियाणा के रोहतक में एक बहू आधी रात को लाखों की नकदी और जेवरात लेकर घर से भाग गई। जानकारी मुताबिक  लता नाम की लड़की की ढाई साल पहले राजू नाम के शख्स से शादी हुई थी। राजू का काफी वक्त पहले एक्सीडेंट हुआ था। इसके बाद से उसके हाथ पैर ठीक से काम नहीं करते हैं। ऐसी ही स्थिति में उसकी शादी हुई थी। इस शादी से लता खुश नहीं थी। वह अक्सक इस बात को लेकर झगड़ा करती रहती थी। 

एक रात मौके का फायदा उठाते हुए लता 28 लाख रुपए नकद और लाखों रुपए के जेवर लेकर घर से भाग गई। यह पैसा घर में प्लाट खरीदने के लिए रखा गया था। काफी देर तर जब लता का कोई पता नहीं चला तो घरवालों पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब आरोपी लता के खिलाफ केस दर्ज तलाश में जुटी हुई है। 

 
Advertising