100 वर्षीय केसर देवी ने किया पूर्व सैनिकों के धरने को संबोधित

Tuesday, Sep 01, 2015 - 11:49 PM (IST)

तोशाम (भारद्वाज): सबनै बहोत उम्मीदां तै मोदी नै वोट दिया था। न्यूं सौच के कि मोदी ‘थारी सारां की पैंशन बराबर कर दूंगा’ का अपना वादा जरूर पूरा करैगा लेकिन पी.एम. नै वायदाखिलाफी करकै देश की खातर अपनी जाण की बाजी लगाण आल्ले सैनिकां की आत्मा दुखाई सै। यह बात खरकड़ी माखवान निवासी व पूर्व सैनिक दलबीर सिंह की माता केसर देवी (100 वर्षीय) ने मंगलवार को धरने पर बैठने जा रहे पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कही। 
 
बाबा मुंगीपा पहाड़ी पर केसर देवी ने आशीर्वाद देकर धरना शुरू करवाया। इससे पूर्व सैनिक सुबह बाबा मुंगीपा धर्मशाला में एकत्रित होकर बैठक की। बैठक की अध्यक्षता सूबेदार प्रकाश सिंह खरकड़ी माखवान और मंच संचालन दलबीर पंघाल ने किया। बैठक में ऑल इंडिया एक्स-सॢवसमैन को समर्थन देते हुए आरोप लगाया कि सरकार अलब्लास लावी के दबाव में वन रैंक-वन पैंशन को लागू नहीं कर रही है। 
 
उन्होंने कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों की वन रैंक-वन पैंशन की मांग की लगातार अनदेखी कर रही है। उनकी मांग पूर्णतया जायज है तथा जब तक सरकार इसे स्वीकारती नहीं है उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर छत्तर सिंह ख्यालिया झांवरी, नौबतराम नम्बरदार, वेदपाल, दर्शन सिंह लक्ष्मणपुरा, अशोक कुमार बलियाली, ईश्वरसिंह, जगदीश नम्बरदार, जयसिंह खरकड़ी माखवान, बलबीर, रामबीर थिलौड व हरिसिंह सहित अनेक सेवानिवृत्त फौजी मौजूद थे। 
Advertising