तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला

Monday, Aug 31, 2015 - 01:12 AM (IST)

रेवाड़ी (वधवा): कोसली रेल ओवरब्रिज पर शनिवार रात 8 बजे एक तेज रफ्तार वाहन ने एक 37 वर्षीय बाइक सवार युवक  को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। झज्जर जिले के हुमायुंपुर गांववासी देवेंद्र कुमार पुत्र भगवंत सिंह किसी कार्य से कोसली स्टेशन पर आया था कि रेल ओवरब्रिज पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के कई टुकड़े हो गए तथा बाइक सवार देवेंद्र कुमार की मौत हो गई।
 
वाहन लेकर चालक फरार हो गया। मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन नम्बर के आधार पर सूचना उसके परिजनों को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Advertising