खट्टर ने रात 9 बजे किया थाने का औचक निरीक्षण, डीएसपी को लगाई फटकार

Monday, Aug 03, 2015 - 02:55 PM (IST)

पंचकूला : मुख्यमंत्री मनोहर लाल  खट्टर ने पंचकूला के सैक्टर-5 थाने का औचक निरीक्षण किया।  खट्टर  रात लगभग 9 बजे सैक्टर-5 थाना में पहुंचे, जिस गाड़ी में वह आए उसको उनके ओ.एस.डी. जवाहर यादव चला रहे थे। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्या ने बताया कि लगभग 8.30 बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर  ओ.एस.डी. जवाहर यादव की गाड़ी में सवार होकर चंडीगढ़ सी.एम. निवास से रवाना हुए। लगभग 9 बजे गाड़ी पंचकूला सैक्टर-5 थाना में पहुंची। मुख्यमंत्री जवाहर यादव के साथ मुंशी के कमरे में दाखिल हुए, वहां पर थाने का मुंशी मङ्क्षहद्र और एक कम्प्यूटर ऑपरेटर मौजूद थे। इन दोनों के अलावा थाने में एक संतरी भी उस वक्त मौजूद था। 
 
ज्यादातर मुलाजिम सैक्टर-5 में कुमार स्वामी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के इंतजाम के लिए ड्यूटी में तैनात थे। अमित आर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री ने थाने के शौचालयों की भी जांच की तो वहां पर गंदगी फैली थी। मुख्यमंत्री को थाने में मौजूद मुलाजिमों पर शराब पीने का शक हुआ तो उन्होंने तुरंत सी.एम.ओ. वी.के. बंसल को वहां बुलाया और मुलाजिमों की शराब संबंधी जांच करने को कहा। मुख्यमंत्री ने डी.सी.पी. को थाने में छाए अंधेरे और थाने के बाहर बिजली का इंतजाम न होने के लिए फटकार लगाई। मुख्यमंत्री ने औचक निरीक्षण में पाया कि थाने में एक भी महिला कर्मचारी मौजूद नहीं थी। 
Advertising