ATM से पैसे निकालने से पहले पढ़ें ये जरूरी खबर

Saturday, Aug 01, 2015 - 12:07 AM (IST)

कैथल : गांव कौलेखां निवासी प्रताप सिंह ने कलायत पुलिस को शिकायत दी है कि अज्ञात व्यक्ति ने उसका ए.टी.एम. कार्ड बदलकर उसके खाते से 60,000 रुपए निकाल लिए। प्रताप सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को वह ए.टी.एम. से पैसे लेने गया था, इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने सहायता करने के बहाने उसका ए.टी.एम. कार्ड बदल लिया और खाते से 60,698 रुपए निकाल लिए। ए.एस.आई. कश्मीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
दूसरे मामले में सीवन निवासी रेनु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति विक्रम का भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। 30 जुलाई शाम को भारतीय स्टेट बैंक के साथ में लगे ए.टी.एम. परमहिला अपने देवर के साथ पैसे निकालने के लिए आई। एक युवक पहले से ही ए.टी.एम. में था। उस युवक ने उन लोगों को बातों-बातों में उलझाकर उनका ए.टी.एम. कार्ड बदल लिया। 31 जुलाई को सुबह फोन पर मैसेज आया कि उनके खाते से 40,000 रुपए निकल गए हैं। इसके बारे में उन्होंने थाना सीवन में शिकायत दर्ज करवा दी है। 
Advertising