दूसरी महिला से मिलकर पति ने की पत्नी से घिनौनी करतूत

Friday, Jul 31, 2015 - 11:15 PM (IST)

पिल्लूखेडा : मेरा पति मेरे साथ मारपीट करता है और उसमें मेरे पति का साथ एक अन्य महिला भी देती है। मेरे पति ने मेरे साथ मारपीट कर मुझे घर से निकाल दिया है। मेरा लगभग 3 साल का एक बेटा है ऐसे में अब में कहा जाऊं। यह कहना था सिवाहा रेलवे स्टेशन पर मौजूद एक लगभग 20 वर्षीय पीड़ित महिला कविता का। सिवाहा रेलवे स्टेशन मास्टर नफे  सिंह ने बताया कि शुक्र वार सुबह 8 बजे पानीपत से जींद जाने वाली 1 जे.पी.आर. रेलगाड़ी जब रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो उस गाड़ी में से यह महिला सिवाहा रेलवे स्टेशन पर उतरी। सारी सवारियों के जाने के बाद अकेली स्टेशन पर बैठी यह महिला रो रही थी। स्टेशन मास्टर ने पीड़ित महिला की पुकार को सुनकर तुरंत महिला हैल्पलाइन और 100 नम्बर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मीडिया कर्मी भी मौके पर पहुंच गए।
 
 पीड़ित महिला का कहना था कि वे बिहार की रहने वाली है। सफ ीदों बहादुरगढ़ गांव के रहने वाले 44 वर्षीय सुभाष ने कई साल पहले उसके साथ शादी की थी। शादी के बाद से उसका पति सुभाष उसके  साथ मारपीट करता आ रहा है। इतना ही नहीं, एक अन्य महिला भी उसके साथ मारपीट करती है। उन्होंने उसे जबरदस्ती घर से निकाल दिया है। अब ऐसे में वे क्या करें। पीड़ित महिला ने सिवाहा रेलवे स्टेशन पर पहुंची जींद रेलवे पुलिस से भी न्यायकी गुहार लगाई है।
Advertising