करनाल: नारी निकेतन की दीवार फांदकर भागी 2 लड़कियां

Friday, Jul 17, 2015 - 05:32 PM (IST)

करनाल (कमल मिड्ढा): करनाल में स्थित हरियाणा का एक मात्र नारी निकेतन संस्थान एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। आज सुबह तड़के करनाल में स्थित नारी निकेतन संस्थान की 2 लड़कियां संस्थान से दीवार फांदकर फरार हो गई, जिसके बाद संस्थान की महिला कर्मचारी ने इसकी सुचना संस्थान प्रबंधन और पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची घेराबंदी कर लड़की की तलाश शुरू कर दी हैं। मिली जानकारी के अनुसार, फरार हुई दोनों लड़कियां अलग-अलग मामलों में फतेहाबाद और अंबाला कोर्ट के आदेश पर पिछले महीने ही यहां लाई गई थी।

गौरतलब हैं कि करनाल में स्तिथ हरियाणा के एकमात्र नारी निकेतन संस्थान में प्रदेश व दूसरे राज्यों से ऐसी लड़कियां कोर्ट के आदेश पर रखी जाती हैं, जिसमे ज्यादातर ट्रेफिकिंग का शिकार होती है या प्रेम प्रसंग के चलते घर से भाग जाती हैं।

यह कोई पहला ऐसा मामला नहीं है जब यहां से लड़कियां फरार हुई हो। 2 वर्ष पूर्व  भी जून माह में संस्थान से दिवार फांदकर 3 लड़कियां फरार हो गई थी, हालांकि अगले ही दिन तीनों लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया था।

वहीं फरार हुई 3 लड़कियों में से 2 लड़कियों ने संस्थान के अंदर ही फांसी लगाकर आतमहत्या भी कर ली थी। प्रशाशन ने उस समय भी मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे और कहा था कि दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की  जाएंगी, लेकिन आज तक उस मामले में भी कुछ नहीं हुआ और अब एक बार फिर से उसी संस्थान से 2 लड़कियों का फरार हो जाना नारी निकेतन संस्थान की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े करता है।
 

Advertising