बेदी बोले, परिणीति चोपड़ा के ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की जानकारी उन्हें भी नहीं

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2015 - 03:53 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड): सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री किशन कुमार बेदी आज कुरुक्षेत्र के शाहाबाद कसबा में लोकसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस मौके पर उन्होंने समाज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को तहसील स्तर तक ले जाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि ये अभियान बेटियों को बचाने और उन्हें आगे लाने  के लिए चलाई गई है। वहीं इस अभियान में परिणीति चोपड़ा को ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं है। बेदी ने कहा कि उन्हें भी टी.वी और अखबार से इस बात की जानकारी मिली। साथ ही उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं है कि हर बात की जानकारी सभी को हो इसमें कोई खास बात नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News