Pics: दहेज की खातिर बहू को उतारा मौत के घाट

Friday, Jul 03, 2015 - 04:57 PM (IST)

सिरसा (सतनाम सिंह): हरियाणा में सिरसा के गांव मिर्जापुर में एक विवाहिता की दहेज़ हत्या का मामला सामने आया है।

पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर सिरसा सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाई है और महिला के पिता के बयान पर ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार बताये जा रहे है। मृतक महिला के पिता ने इसे दहेज हत्या बताया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार रसूलपुर की रहने वाली मीरां रानी की शादी ढा़ई साल पहले गांव मिर्जापुर निवासी सुभाष कुमार हुई थी। मृतक महिला के पिता सम्मा राम ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन के बाद ससुराल पक्ष के लोगों 1 मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपए की मांग की। सम्मा राम ने बताया कि उसके पास इतने रुपए नहीं थे लेकिन उनकी डिमांड जारी रही और उसकी बेटी के साथ मारपीट करते रहे और रात को उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। 
 
वहीं, जांच अधिकारी ASI शैलेंदर कुमार ने बताया उन्हें सूचना मिली थी और मौके पर जाकर उन्होंने कार्रवाई की है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
 

Advertising