Pics: रात को सोए हुए व्यक्ति को कुल्हाड़ी से काटा, बेटे पर शक

Friday, Jul 03, 2015 - 02:18 PM (IST)

पानीपत/रोहतक: हरियाणा में रोहतक के मौखरा गांव में एक व्यक्ति की कटी हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। हत्या इतनी बुरी तरीके से की गई है कि ठीक-ठाक हालत में सोए व्यक्ति की गर्दन और चेहरे को ही काट दिया गया है। व्यक्ति की पहचान 60 वर्षीय बल्ला के रूप में की गई है।

पुलिस के मुताबिक बल्ला गुरुवार रात ठीक-ठाक हालत में सोया था। सुबह जब परिवार के लोगों की आंख खुली तो बल्ला का शव उसी की चारपाई पर खून से लथपथ मिला। बल्ला के 2 बेटे हैं। वह अपने बड़े बेटे के साथ रहता था, जबकि उसकी पत्नी छोटे बेटे के साथ रहती थी।

पिछले कुछ दिनों से उसका अपने छोटे बेटे से मनमुटाव चल रहा था। वहीं रात की वारदात के बाद से उसका छोटा बेटा भी फरार चल रहा है, जिस कारण पुलिस को उसी पर ही शक है। बाकी पुलिस जांच में जुटी है।


 

Advertising