Pics: पति व देवर की एेसी हरकतों से विवाहिता ने की आत्महत्या

Friday, Jul 03, 2015 - 01:16 PM (IST)

करनाल (कमल मिड्ढा): हरियाणा में करनाल के गांव बपदा में एक विवाहिता प्रोमिला ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता के साथ एक दिन पहले उसके पति व देवर ने जमकर मारपीट की, जिसके बाद उसने नहर में कूदकर आत्महत्या की।

बताया गया कि प्रोमिला को दहेज के लिए भी तंग किया जाता था और हर रोज मारपीट की जाती थी। जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम के लिए करनाल कल्पना चावला सरकारी अस्पताल में भेज दिया।

मृतक का भाई परमजीत सिंह ने बताया कि उसकी बहन को दहेज के लिए तंग किया जाता था। मारपीट की जाती थी। दीप चन्द पुलिस जांच अधिकारी ए.एस.आई. ने बताया कि मृतक महिला के  भाई की शिकायत पर 2  के  खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दहेज़ के लिए उसे परेशान करते थे, मारते-पीटते थे। पति और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।

Advertising