2 किशोरों ने 8 वर्षीय बच्चे से किया कुकर्म

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2015 - 01:37 AM (IST)

सोनीपत : गांव राठधाना में 2 किशोरों ने 8 वर्षीय बच्चे से कुकर्म कर दिया। बच्चे की मां ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को काबू कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। थाना सदर सोनीपत में राठधाना निवासी एक महिला ने शिकायत दी कि गांव के ही 2 लड़कों ने उसके 8 वर्षीय बेटे को टी.वी. देखने के बहाने अपने घर बुला लिया।
 
आरोपियों ने घर पर बुलाकर उसके बच्चे से कुकर्म कर दिया। जांच अधिकारी सुनील कुमार ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गांव राठधाना के पास से काबू कर लिया है। अदालत ने आरोपियों को बोस्टल जेल अम्बाला भेज दिया।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News