चेन स्नैचरों का आतंक, 3 महिलाओं को बनाया निशाना

punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2015 - 05:26 PM (IST)

गुड़गांव (रीतेश): साइबर सिटी में चेन स्नैचरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। खासतौर पर महिलाएं इनके लिए आसान निशाना बन रही हैं। सिटी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चेन स्नैचरों ने 3 महिलाओं को निशाना बनाते हुए उनके गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए।

पीड़ितों ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि वह किसी काम से डी ब्लॉक साउथ सिटी गईं थी। दोपहर करीब 1 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से सोने का चेन खींच लिया। वारदात होते ही महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक चेन स्नैचर गायब हो चुका था।

महिला ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

दूसरी घटना सैक्टर-56 की है। जांच अधिकारी एसआई त्रिलोक ने बताया है कि सैक्टर-56 स्थित रेल विहार निवासी इश्पा कुमारी पत्नी कुमार अभिषेक ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि वह दोपहर बारह बजे किसी काम से घर से बाहर गई थी। वापिस आते समय जैसे ही वह घर के करीब पहुंची तब तक एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से सोने का चेन छीनकर फरार हो गया। जांच अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

तीसरा मामला सिटी थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि अर्जुन नगर निवासी वीना पत्नी विष्णु इएसआई अस्पताल किसी काम से सिविल अस्पताल गई थी। वह टहलते हुए इएसआई अस्पताल के करीब पहुंची ही थी कि बाइक सवार 2 अज्ञात युवकों ने उनके गले से सोने की चेन झपट लिया और फरार हो गए। जांच अधिकारी ए.एस.आई. सतपाल ने बताया कि महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News