16 हलकों के साथ 48 सालों से होता रहा भेदभाव: बीरेंद्र सिंह

punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2015 - 12:31 PM (IST)

टोहाना (आर्य/वधवा): केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह ने किसान विश्राम गृह में एक प्रैसवार्ता के दौरान कहा कि 6 महीने में इतने विकास कार्य करवाए कि पिछली सरकारें लंबे कार्यकाल में भी नहीं करवा सकीं। भाजपा सरकार ने 49 लाख शौचालयों का निर्माण कर ग्रामीणों को अनेक बीमारियों से छुटकारा पाने में मदद की।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान के तहत वर्ष 2019 तक देश के सभी गांव में तथा आगामी 2 वर्षों में प्रदेश के प्रत्येक गांव में शौचालय बनाने का कार्य पूर्ण होगा। पानी की शुद्धता पर बोलते हुए नदियों में फैक्टरियों द्वारा कैमिकल युक्त पानी बहाने से धरती जल दूषित हो रहा है जो पीने के लायक नहीं जिससे कैंसर जैसी अनेक बीमारियों का फैलाव होता जा रहा है, इससे छुटकारा पाने के लिए भाजपा सरकार ने बरसाती पानी को एकत्रित कर पीने के लिए शुद्ध जल तैयार करने नीति बनाई है, जिससे देश की जनता को शुद्ध जल प्राप्त हो सकेगा।

16 हलकों के साथ 48 सालों से होता रहा भेदभाव

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि फतेहाबाद, उकलाना, कलायत, उचाना, नरवाना, टोहाना सहित 16 हलकों के साथ हर बार भेदभाव होता रहा। एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी हिसार में बनती है फतेहाबाद में क्यों नहीं बनती। मैडीकल इंस्टीच्यूट टोहाना या जींद मे क्यों नहीं खुलता, हमें अपने हकों की लड़ाई लडऩी होगी। उन्होंने कहा कि पहले 48 साल में तो आंटे-सांटे की सरकार बनती रही मगर अब मोदी आए तो लोगों को विश्वास हुआ कि यह हमारे हकों की लड़ाई लड़ेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News