अंतरिक्ष यात्री बनना चाहता है गूगल ब्वॉय, लंदन में मिलेगा ''भारत गौरव अवार्ड''

punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2015 - 04:31 PM (IST)

भिवानी (पंकेस): लगातार उलट-फेर दर्शा रही नई अनाज मंडी स्थित जनसेवा विद्या विहार हाई स्कूल में चल रही हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एच.सी.ए.) की 15वीं राज्य स्तरीय रेटेड शतरंज चैम्पियनशिप के दूसरे दिन गत शनिवार को भी धमाके हुए जिससे ऊपर के स्थानों में बदलाव हुआ। कई रोचक मुकाबले देखने को मिले। गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित ने अपनी चालों से नैशनल खिलाडिय़ों को हैरान किया।

3 दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-9, 13, 19 व ओपन मुकाबलों में नैशनल खिलाडिय़ों नेे बेहतर खेल प्रदर्शन कर दबदबा बनाए रखा। प्रतियोगिता का आयोजन भिवानी जिला चैस एसोसिएशन द्वारा हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एच.सी.ए.) के तत्वावधान में किया जा रहा है।

इस मौके पर एच.सी.ए. के उपाध्यक्ष कौटिल्य पंडित के पिता सतीश शर्मा, कौटिल्य की माता सुमीता शर्मा, स्कूल प्रधान सुभाष मित्तल आदि मौजूद थे। पत्रकारों द्वारा पूछने पर कि कौटिल्य बड़ा होकर क्या बनना चाहता है तो इस पर उसने कहा कि वह बड़े होकर अंतरिक्ष यात्री बनना चाहता है। कौटिल्य को जल्द ही लंदन की संसद में भारत गौरव अवार्ड से भी नवाजा जाएगा। कौटिल्य को अवार्ड लंदन में रहने वाले भारतीय देंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News