PMT पेपर लीक मामला- आरोपी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2015 - 02:16 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज): रोहतक पुलिस ने ऑल इंडिया पीएमटी पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी रूप सिंह दांगी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। साथ ही पुलिस ने पहली बार दांगी का फोटो भी जारी कर दिया है। रोहतक पुलिस ने डीजीपी से इनाम घोषित करने की मांग की थी। तीन मई को AIPTM पेपर लीक मामले का मुख्य मास्टर माइंड दांगी है, जो अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

रोहतक पुलिस ने तीन मई को पेपर मामले का खुलासा किया था। इस मामले में अब तक कुल 12 आरोपी पुलिस पकड़ में आ चुके हैं, जिनमें तीन डाक्टर्स भी शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी पेपर लीक मामले के चलते AIPTM के परिणाम पर रोक लगा रखी है। यह परिणाम शुक्रवार को घोषित होना था। अब इस मामले की अगली सुनवाई दस जून को सुप्रीम कोर्ट में होगी।

रोहतक पुलिस ने चार मई को AIPTM पेपर लीक मामले का खुलासा किया था। पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया थाा। जिनमें दो डेंटल डाक्टर्स व एक एमबीबीएस स्टूडेंट शामिल था। गिरोह के सदस्यों ने अंडर गारमेंटस में चिप फिट कर पेपर कराने की योजना बनाई थी। बाकायदा अंडर गारमेंट्स के अंदर मोबाइल चिप लगाने की जगह भी बनाई गई थी। साथ ही माइक्रो इयर फोन और डिजिटल वाच भी नकल के लिए प्रयोग की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News