''महाभारत'' की रणभूमि में पर्यटकों की सुरक्षा का जिम्मा पर्यटक पुलिस पर

Thursday, Jun 04, 2015 - 01:13 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड): हरियाणा का कुरुक्षेत्र धर्मिक पर्यटक स्थल के रूप में विश्व भर में विख्यात है। आए दिन यहा पर पर्यटक आते रहते हैं। अब कुरुक्षेत्र पुलिस की पहल से यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पर्यटक पुलिस हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। शहर में ब्रह्म सरोवर, ज्योतिसर और शेख चिल्ली मकबरे के पास पर्यटक पुलिस हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे जिन पर शुरुआती चरण में करीब 30 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

कुरुक्षेत्र पुलिस का यह कदम प्रदेश में अपनी तरह का पहला और अनोखा प्रयास है। कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रदेश में पहली पर्यटक पुलिस की स्थापना करने का श्रेय कुरुक्षेत्र पुलिस को जाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से पर्यटकों को तो सुरक्षा मिलेगी ही साथ में धर्मिक पर्यटक स्थलों की सुरक्षा के लिए पेट्रोलिग भी करेगी।

Advertising