विज बोले, BJP मना रहा पहली वर्षगांठ और कांग्रेस पहली बरसी

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2015 - 11:45 AM (IST)

अंबाला: मोदी सरकार आज अपने एक साल की वर्षगांठ मना रही है। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष आज करनाल में रैली को संबोधित करने पहुंचे। वहीं राज्य के स्वास्थ्य एंव खेल मंत्री अनिल विज ने एक बार ट्विटर पर ट्वीट का बम फोड़ते हुए लिखा- ''आज नरेंद्र मोदी के स्वर्णिम शासन की पहली वर्षगांठ के साथ कांग्रेस की पहली बरसी भी है, इसीलिए कांग्रेसी आज रो-पीट कर मातम मना रहे हैं।''

विज विपक्ष पर कटाक्ष करने का एक भी मौका अपने हाथ से नहीं गंवाते हैं। हाल ही में विज ने हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष किया था कि अगर मैं सीएम होता तो हुड्डा खुली हवा में सांस नहीं ले पाते।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News