कोर्निया ट्रांसप्लांट से 15 साल बाद आया अंधेरे जीवन में उजाला

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2015 - 06:55 AM (IST)

अम्बाला शहर : शहर स्थित बंसल आइज हॉस्पिटल के डॉक्टर आशीष बंसल द्वारा (कोर्निया स्पैशलिस्ट) द्वारा आप्रेशन करके 15 सालों से अंधेरे में जी रहे व्यक्ति की आंखों की रोशनी लौटा दी। आप्रेशन के बाद कैथल निवासी अमर सिंह की अंधेरी जिंदगी में उजाला आ गया। अमर सिंह ने कहा कि डॉक्टर बंसल उनके जीवन में भगवान बनकर आए और उसकी आंखों का आप्रेशन करके उसकी अंधेरे जीवन में खुशियां भर दी। 
 
 
अमर सिंह ने कहा कि अब वह पहले की तरह सबकुछ देख सकता है। आप्रेशन के बाद अपने बच्चों, पत्नी व परिजनों को देखकर उसकी आंखों से आंसू आ गए। डॉक्टर आशीष बंसल ने बताया कि अमर सिंह की आंखों में कोर्नियल ओपेसिटी की बीमारी थी जिसकी वजह से वह पिछले 15 सालों से देख नहीं पा रहा था। उन्होंने बताया कि अमर सिंह की आंखों के सभी टैस्ट करने के बाद उन्होंने उसका कोर्निया ट्रांसप्लांट का आप्रेशन किया जिससे अमर सिंह की आंखों की रोशनी वापस आ गई।  
 
उन्होंने बताया कि कोर्निया धुंधला होने, इंफैक्शन, चोट लगने या कैटरेक्ट के कारण खराब हो जाता है, जिससे इंसान की नजर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। डॉ. बंसल ने बताया कि अब इसकी कई उत्तम तकनीकें ईजाद की गई हैं, जिसमें पूरा कोर्निया बदलना नहीं पड़ता, बल्कि कुछ परतों को बदल दिया जाता है जिससे इंसान की आंखों की रोशनी पहले से भी बेहतर हो जाती है। डॉ. बंसल ने बताया कि उन्होंने चंडीगढ़ पी.जी.आई. से एम.एस. करके चेन्नई से कोर्निया ट्रांसप्लांट की विशेष ट्रेङ्क्षनग हासिल की है। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News