नाबालिग बहनों से रेप करने पर 2 युवकों को मिली सजा

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2015 - 11:09 AM (IST)

हिसार: हरियाणा में हिसार की विशेष त्वरित अदालत न्यायाधीश अलका मलिक ने 2 सगी नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म के जुर्म में दोषी 2 युवकों सोनू उर्फ सतबीर और बीर सिंह को 10-10 साल की कैद और 5-5 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है।

ये दोनों आरोपी सगी नाबालिग बहनों के पिता की हत्या में भी आरोपी हैं। इसी हत्या के आरोप में इन दोनों बहनों की मां भी जेल में बंद है। अदालत में चले अभियोग के अनुसार लक्ष्मण चौतरा हांसी की दुष्कर्म पीड़ित दोनों बहनों के पिता की 8 जुलाई 2013 को हत्या कर दी गई थी। 

हत्या के दस दिनों बाद उनके पिता का शव बरामद हुआ था। शव की बरामदगी की खबर मिलने के बाद नाबालिग बहनों की मां और 6 लोग गांव छोड़कर गुजरात के गांधी नगर चले गए थे।  

पुलिस इस मामले में पूरी गहन छानबीन करने में जुटी थी। जांच में पुलिस को सुराग मिला कि जिस व्यक्ति की हत्या की गई है उसकी पत्नी, 2 बेटी और 5 लोग गुजरात के गांधी नगर में रह रहे हैं और इस हत्या में पत्नी का भी हाथ है। 

पुलिस ने गांधी नगर से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने जब दोनों नाबालिग बहनों से पूछताछ की थी तो घबरा गई और फिर दोनों युवतियों ने खुद के साथ लगातार सामूहिक दुष्कर्म होने की सनसनीखेज खुलासा किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News